नूंह। जहांगीर पुरी पुलिस स्टेशन से चोरी मोटरसाइकिल को मेवात में प्रयोग कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ आकेड़ा थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल रखने के अपराध में मुकदमा दर्ज किया है। आकेड़ा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के उद्देश्य से एनएच 248 ए पर गोहाना चौक के नजदीक नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक मोटरसाइकिल आती दिखी, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। उसने रोकने की बजाए मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर ले जाने की कोशिश की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया, जिसकी पहचान गांव रानिका निवासी शोयब पुत्र अय्यूब के रूप में हुई। मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट न होने के कारण उसकी जांच करने पर पता चला कि मोटरसाइकिल नंबर डीएल 11 पीई 8189 दिल्ली के जहांगीरपुरी थाने में 13 अप्रैल को चोरी हो गई थी। संवाद