फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चोरी की बाइक समेत युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। शहर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार लहरवाड़ी रोड पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक युवक हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर वापस भागने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान असपाक उर्फ काला निवासी वार्ड नंबर-12 पुन्हाना के रूप में बताई। जांच के दौरान बाइक पर नंबर प्लेट नहीं मिली। युवक से बाइक के कागजात मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। चेसिस और इंजन नंबर की जांच करने पर बाइक दिल्ली क्षेत्र से चोरी होना पाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें