फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इटली मेड कैसर के नकली इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटली मेड कैसर के नकली इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व ड्रग्स कंट्रोलर ने की छापामारी

- ढाई लाख रुपये की कीमत का है एक इंजेक्शन

- पीड़ित मरीज से पहले भी नकली इंजेक्शन देकर दस लाख वसूल चुका है आरोपी

- गिरोह का मास्टर माइंड दिल्ली में बैठकर वारदात को देता है अंजाम





अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने ड्रग्स विभाग के साथ संयुक्त छापामारी करके शुक्रवार को सेक्टर-52 में आर्टिमिस अस्पताल के सामने ढाई लाख रुपये में कैंसर के इलाज में प्रयुक्त इंजेक्शन बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान संदीप भुई निवासी कोलकाता पश्चिमी बंगाल हाल किरायेदार न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी दिल्ली के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह इंजेक्शन मोतीउर्ररहमान अंसारी वासी जामिया नगर साउथ दिल्ली की ओर से उसे दिया जाता है। जिसकी वह आपूर्ति करवाता है। वह उसके पास नौकरी करता है। सीएम फ्लाइंग टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और इसके सरगना की तालाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन





गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी:

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के इंस्पेक्टर हरीश के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि आर्टेमिस अस्पताल के सामने सेक्टर-52 गुरुग्राम में एक कैंसर पीड़ित मरीज के लिए ढाई लाख रुपए में कैंसर का नकली इंजेक्शन सप्लाई किया जाएगा। इस पर टीम मौके पर पंहुची तो सूचना सही थी। शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग व ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा निजी अस्पताल के सामने सेक्टर-52 गुरुग्राम में एक कैंसर पीड़ित मरीज के लिए ढाई लाख रुपए में इंजेक्शन सप्लाई करने वाले पर छापेमारी की गई।
जहां टीम ने इंजेक्शन सप्लाई करने वाले संदीप भुई को कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाले डिफाइब्रोटाइड इंजेक्शन के साथ पकड़ा।छानबीन के राद आरोपी के पास से उसका कोई बिल नहीं मिला। आरोपी ने बताया कि उपरोक्त मरीज के लिए चार बॉक्स इंजेक्शन वह पहले भी दे चुका है। जिनकी कीमत 10 लाख रुपये ली गई थी। एक बॉक्स में एक ही इंजेक्शन होता है। असली इंजेक्शन की कीमत 2.85 लाख होती है। आरोपी ढाई लाख में सस्ता बताकर पीड़ित को नकली इंजेक्शन बेचता था।


इटली से नकली इंजेक्शन का हुआ खुलासा
ड्रग्स एंड कंट्रोल अधिकारी सेक्टर-45 गुरुग्राम के द्वारा इस इंजेक्शन के बारे पता किया गया तो पता चला कि यह इंजेक्शन इटली से सप्लाई होता है। जब इटली की संबंधित दवा कंपनी को ड्रग्स विभाग के द्वारा उनकी मेल के द्वारा सूचित किया गया तो इटली कंपनी ने ड्रग्स विभाग द्वारा भेजी गई ईमेल के माध्यम से अपना रिप्लाई दिया कि यह इंजेक्शन नकली है। जिसके आधार पर ड्रग्स विभाग के द्वारा आरोपी संदीप भुई व इस पूरे दवाई माफिया रैकेट का सरगना मोतीउर्ररहमान अंसारी के खिलाफ ड्रग्स विभाग ने कार्रवाई की।
विज्ञापन



बयान.........


डब्ल्यूएचओ ने इस प्रकार के नकली इंजेक्शन के बारे में अलर्ट जारी किया हुआ है। अवैध रूप से नकली इंजेक्शन व दवाइयां बेचने व सप्लाई करके रैकेट चलाकर अवैध रूप से लाखों रुपये कमाने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। अब तक की जांच में मालूम हुआ है कि आरोपी इस प्रकार से नकली इंजेक्शन बेचकर लाखों रुपये कमा चुके है। रैकेट में और कौन कौन शामिल है, इसकी जांच की जाएगी। - इंद्रजीत यादव, डीएसपी, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें