फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तमंचे के साथ युवक व सप्लायर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। क्राइम ब्रांच पलवल ने एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने अवैध हथियार के मुख्य सप्लायर को भी धर दबोचा है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार को सूचना मिली कि मीसा गांव का रहने वाला मनीष अवैध हथियार के साथ पलवल-अलीगढ़ रोड स्थित केजीपी पुल के नीचे अवैध हथियार लेकर किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को अपनी ओर आता देख आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया। जब नियमानुसार उसकी तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने यह तमंचा शहर के राजीव नगर के रहने वाले कुणाल गौतम से खरीदा था। पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले कुणाल गौतम को किठवाड़ी पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें