फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: घर में घुसकर युवती से मारपीट, फाड़े कपड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-86 की सोसाइटी की घटना, खेड़कीदौला थाना में प्राथमिकी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सेक्टर-86 में एक सोसाइटी में रह रही युवती के घर में घुसकर युवक ने मारपीट की। इसके बाद युवती के कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता की शिकायत पर खेड़कीदौला थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार को अपने घर पर मौजूद थी। दोपहर करीब ढाई बजे कवि तंवर उसके घर में घुस गया। पीड़िता का कहना है कि उसने आते ही मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद उसने युवती के कपड़े भी फाड़ दिए। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि सोसाइटी की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस जांच कर रही है कि युवक सोसाइटी में सीधा युवती के घर में कैसे पहुंच गया। क्या वह पहले भी शिकायतकर्ता के घर पर आया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें