फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रविवार को विक्ट्री कप फुटबॉल में दिखेगा नन्हे खिलाड़ियों का दम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-50 स्थित स्पोर्ट्स हब में विक्ट्री कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों की टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें अंडर-7, अंडर-8, अंडर-9, अंडर-10, अंडर-11 और अंडर-12 आयु वर्ग के खिलाड़ी मैदान पर दमखम दिखाएंगे। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में फुटबॉल के प्रति रुचि बढ़ाना और उभरती प्रतिभाओं को प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराना है। सभी मुकाबले निर्धारित नियमों के अनुसार खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के पंजीकरण, रेफरी, चिकित्सा सहायता और सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विजेता और उपविजेता टीमों के अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें