नूंह। जिले के रोजकामेव थाना क्षेत्र में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। गांव रेवासन निवासी जुनेद पुत्र शेर मोहम्मद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 8 मई की शाम करीब 7 बजे अपनी स्प्लेंडर बाइक लेकर गांव इण्डरी में वॉलीबाल खेलने गया था। उसने राउका रोड स्थित खेल मैदान के पास खेतों में अपनी बाइक को लॉक कर खड़ा कर दिया। करीब तीन घंटे बाद रात 10 बजे जब वह वापस लौटा तो उसकी बाइक वहां से गायब मिली। युवक ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद