वेस्ट जोन के बजघेड़ा थाना क्षेत्र में साले ने जीजा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना सुबह आठ बजे की बताई जा रही है। मृतक टेलर का काम करता था। उसकापत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। वह तलाक के लिए प्रयास कर रहा था। फिरोजाबाद के रहने वाले साले ने वारदात को अंजाम दिया। लोगों ने पड़कर स्थानीय पुलिस को सौंपा।