फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डांस फ्लोर पर विवाद में युवक को गोली मारी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर कर रही पूछताछ, एक फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एमजी रोड पर एक क्लब में डांस फ्लोर पर हुए विवाद में युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। घायल को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली से सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और केस दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मामले का एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि गत रात्रि 26 वर्षीय मोहित दिल्ली से पार्टी करने एमजी रोड स्थित एक क्लब में आया था। यहां पार्टी करने के दौरान उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया। क्लब में मामले को शांत करा दिया गया, लेकिन जैसे ही युवक क्लब से बाहर निकला तो एक व्यक्ति ने उसे गोली मार दी। यह गोली उसके पैर में लगी जिसे दिल्ली के एक अस्पताल ने भर्ती कराया गया। अस्पताल से दिल्ली पुलिस के जरिए ये जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले में क्राइम ब्रांच की दो टीमें गठित की गई जिन्होंने दो आरोपियों को दिल्ली के बवाना से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी न्यू सीलमपुर दिल्ली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। रिमांड पर यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी वारदात में प्रयुक्त अवैध हथियार कहां से लाए और इनके खिलाफ कितने केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें