फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: थार गाड़ी पर अवैध वीआईपी नंबर लगाकर घूम रहा युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




गुरुग्राम। शिवाजीनगर थाना एरिया में थार गाड़ी पर अवैध रूप से वीआईपी नंबर लगाकर घूम रहे युवक को पुलिस ने काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया और केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन




दरअसल, पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि शिवाजीनगर एरिया में एक काले रंग की थार गाड़ी घूम रही है। जिसकी नंबर प्लेट पर हुडा 0007 लिखा हुआ है। जिसके बाद डीसीपी ट्रैफिक विरेंद्र विज ने पुलिस को गाड़ी को पकड़ने के निर्देश दिए। ट्रैफिक पुलिस ने इस गाड़ी को राजीव चौक-कोर्ट के पास टी-प्वाइंट पर रोक लिया। पुलिस ने चालक को काबू कर लिया। जिसने अपना नाम मोहित हुड्डा बताया। गाड़ी के शीशों पर भी काली फिल्म चढ़ी हुई थी। पुलिस ने चालक पर केस दर्ज कर गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें