फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिम से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




गुरुग्राम। सेक्टर 65 थाना क्षेत्र के उल्लवास गांव में जिम से लौट रहे युवा के की दो युवकों ने गोली मारकर शुक्रवार की देर रात हत्या कर दी। युवक को गंभीर अवस्था में सेक्टर 56 के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे अमृत घोषित कर दिया। सेक्टर 65 थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है अब तक की छानबीन में पता चला है कि मरने वाला युवक अपराधिक प्रवृत्ति का था उसे पर अलग-अलग थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कदरपुर गांव के रहने वाले 23 वर्षी अनुज रोजाना की तरह उल्लवास के पास जिम में अभ्यास करने के लिए गया था। वहां से लौट के दौरान वह एक जूस की दुकान पर जूस पी रहा था पहले से घात लगाकर जोमैटो के भेष में दो लड़के उसे दुकान पर खड़े थे। जिन्होंने मौका देखते ही उसे पर ताबड़तोड़ गोरिया चलाना शुरु कर दिया। हमले के दौरान उसके शरीर में तीन-चार गोलियां लगी जिससे वह अचित होकर नीचे गिर पड़ा। आसपास के लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए सेक्टर 56 की एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है पुलिस उसके शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा रही है। घटना की जानकारी के बाद सीआईए 40 व सीआईए 31 की टीम मौके पर पहुंच गई है मामले की छानबीन कर रही है।मामले की जांच कर रहे हैं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मरने वाला युवक अपराधिक प्रवृत्ति का था उसे पर रंगदारी के वह एक अन्य गंभीर धारा के तहत अलग-अलग थाने मामला दर्ज है। रंजीश के चलते वारदात को अंजाम दिया जा सकता है। सूत्रों की माने तो उसका एक चचेरा भाई हत्या के मामले में जेल में बंद है। उससे भी रंजीत रखने वाले भी वारदात को अंजाम दे सकते हैं पुलिस उसे लाइन पर भी काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें