फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सिर में ईंट मारकर युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नूरपुर में हुई वारदात, पुलिस मामले में कर रही छानबीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। बादशाहपुर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में एक युवक की ईंट से सिर कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस सहित फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक की उम्र करीब 32 साल है। प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आया है कि शव के पास ही कुछ शराब की बोतलें व गिलास पड़े हुए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि मृतक ने अपने साथियों के साथ मिलकर यहां शराब पी होगी और शराब पीने के दौरान उनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया होगा। इस कारण वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हुई है। आसपास के लोगों से इसकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने मौके से गिलास और शराब की बोतल से फिंगरप्रिंट लिए हैं। मृतक की पहचान कराने के साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पूरी वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें