पटौदी। पटौदी रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शव को कब्जे में ले लिया है। अब तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। रेलवे पुलिस (जीआरपी) हेलीमंडी चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि रविवार सुबह करीब छह बजे राजधानी एक्सप्रेस रेलगाड़ी अहमदाबाद से दिल्ली की तरफ आ रही थी। इसी दौरान पटौदी रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। न तो युवक की पहचान हो सकी है न ही आत्महत्या का कोई कारण पता चल सका है। सिर्फ उसके हाथ पर नीतू गुदा हुआ था। संवाद