फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: युवक ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
मृतक सोनू का फाइल फोटो। फोटो- परिजन
विज्ञापन
गुरुग्राम। राजीव नगर सेक्टर-12 में 11 अक्तूबर की देर रात एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान चंपारण निवासी सोनू (27) के रूप में हुई है। सोनू माता और छोटे भाई के साथ किराये पर रहता था और मैकेनिक का काम करता था। परिवार वालों के अनुसार, उसकी वर्ष 2025 में शादी तय थी। परिजनों का आरोप है कि एक महिला से कॉल पर बातचीत के कारण उसका रिश्ता टूट गया था। इस वजह से सोनू काफी समय से मानसिक तनाव में था। 11 अक्तूबर की रात करीब 2.30 बजे तक वह महिला से बात कर रहा था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिवार का कहना है कि मोबाइल की कॉल रिकॉर्डिंग से आत्महत्या के सही कारणों का पता चलेगा। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृत युवक के मोबाइल पर लॉक लगा हुआ है। लॉक खुलवाने के बाद कॉल रिकॉर्डिंग की जांच की जाएगी। कॉल रिकॉर्डिंग में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें