फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: युवक पर हमला कर चेन छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र में पांच युवकों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट कर चेन छीनने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक को अगवा करने के प्रयास में भी थे, लेकिन लोगों की भीड़ जमा होने के चलते धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुभाषनगर के अनिल ने कहा कि वह न्यू कॉलोनी एरिया के गुरुद्वारा के निकट कपड़े खरीदने के लिए खड़ा था। इसी दौरान पांच युवक आए और उसके साथ छीना-झपटी करने लगे। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और सोने की चेन छीन ली। आरोपी उसे अगवा करने के प्रयास में थे। लेकिन लोगों के वहां पहुंचने पर वे उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें