कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम सैनी
- फोटो : X @ANI
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में आयोजित यंग एंटरप्रेन्योर चौपाल कार्यक्रम में कहा, "एक दौर था जब पैसे वाला आदमी ही सोचता था कि वो आगे बढ़ेगा या राजनीति में आएगा या फिर विरासत से आएगा। विरासत का मतलब कि कहीं न कहीं उसके पूर्वज राजनीति में रहे हैं और वो ऐसे ही आगे तक चलेगा। ऐसा विचार हमारे युवा और हर व्यक्ति के मन में रहता है मगर मैं बताना चाहता हूं कि मैं एक साधारण परिवार से हूं। मेरे पिता सेना में थे और उनकी सेवा के दौरान मुझे उनके साथ अलग-अलग जगहों पर रहने का मौका मिला। उसके बाद जब मैं संगठन के जरिए राजनीति में आया तो मैं बस काम करता रहा है और मेरे मन में कोई इच्छा या अपेक्षा नहीं थी। मेरा मन यह था कि काम करना चाहिए और काम करते रहिए। जब कोई आदमी धैर्य के साथ काम करता है तो आगे बढ़ता है। इसके लिए संतुलन और धैर्य, दोनों की जरूरत है।"