फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मॉडल संस्कृति व पीएम श्री स्कूल में पढ़ाने के लिए देना होगा टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले के मॉडल संस्कृति और पीएम श्री स्कूलों में पढ़ाने वाले इच्छुक अध्यापकों को टेस्ट देना होगा। विभाग इस टेस्ट के आयोजन की तैयारी में लग गया है। जिले में चार मॉडल संस्कृति और आठ पीएम श्री स्कूल हैं। अब प्रति स्कूलों में तकरीबन 30 शिक्षकों की आवश्यकता होती है। सभी मॉडल संस्कृति और पीएम श्री स्कूलों में तैनात शिक्षकों को पढ़ाने के लिए भी टेस्ट देना पड़ेगा। वहीं, अगर कोई शिक्षक स्टेशन बदलकर पीएम श्री और मॉडल संस्कृति स्कूल में जाने की इच्छा जाहिर करता है तो उसको टेस्ट देना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त दूसरे स्कूलों से इन स्कूलों में पढ़ाने के इच्छुक शिक्षकों को भी परीक्षा देनी होगी। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि यह टेस्ट गर्मियों की छुट्टियों से पहले ही लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें