ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन मंगलवार से तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का प्रकाशन करेगा। इसके साथ ही नाम जुड़वाने और कटवाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। लोग बीएलओ से फॉर्म-6 लेकर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। पुनरीक्षण अभियान को लेकर बीएलओ को जीबीयू में प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करना है। जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी बीएलओ को आवंटित क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करने के निर्देश दिए। ब्यूरो