पटौदी। दैनिक रेलयात्री संघ के अध्यक्ष योगेंद्र चौहान को मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) का सदस्य नियुक्त किया गया है। इसको लेकर उन्होंने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का आभार व्यक्त किया है। चौहान ने कहा कि वह केंद्रीय मंत्री को विश्वास दिलाते हैं कि पूरी निष्ठा के साथ लोगों की सेवा करेंगे। रेलवे से संबंधित शिकायतों को दिल्ली मंडल में उठा कर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हजारों दैनिक यात्री सफर करते हैं मैं उन सभी की रेल संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए दिल्ली मंडल की होने वाली बैठक में समस्या का समाधान करवाने की कोशिश करूंगा। उनका प्रयास रहेगा कि समय पर ट्रेन चलाने, रेल गाड़ियों में कोच की संख्या, रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई, यात्रियों की संख्या को बढ़ते देखते हुए दिल्ली रेवाड़ी सेक्शन पर एक नई पैसेंजर चलवाने की बात करेंगे।