फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: द्रोणाचार्य महाविद्यालय में योग कार्यशाला आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ की ओर से पांच दिवसीय योग कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। छात्राओं की मांग पर आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य परीक्षा काल में तनाव कम करना, एकाग्रता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। कार्यशाला में 100 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या पुष्पा अंतिल ने की, जबकि महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. रेनू ने सत्र का संचालन किया। योगाचार्य अक्षय आनंद ने प्रशिक्षण देते हुए योग के मूल सिद्धांतों, मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और संतुलित जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने गर्दन और पीठ दर्द से राहत देने वाले आसनों, प्राणायाम, ध्यान और संतुलित आहार की महत्ता भी समझाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें