फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना में पर्यटन विभाग की भूमि पर चलेगा पीला पंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। पर्यटन विभाग की भूमि पर बनाए गए अवैध पक्के आशियानों पर जल्द ही पीला पंजा चलने वाला है। जिला प्रशासन ने कार्रवाई को अंजाम देने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी है। कार्रवाई की तैयारियों के बीच इन आशियानों में रहने वाले लोगों में हड़कंप और बेचैनी का माहौल है। विभाग करीब 150 से अधिक पक्के निर्माणों को ध्वस्त करने की प्लानिंग कर रहा है। यह अवैध निर्माण वार्ड नंबर 13 की पहाड़ कॉलोनी और पीर कॉलोनी में बने हैं। पर्यटन विभाग की लगभग साढ़े नौ एकड़ जमीन पर वर्षों पहले लोगों ने कब्जा कर पक्के मकान बना लिए थे। कब्जाधारियों के पास भूमि से जुड़े पुख्ता दस्तावेज नहीं हैं। जिस वजह से अदालत ने याचिका को खारिज कर दिया है। स्थानीय निवासियों ने पिछले दिनों दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर निर्माण न तोड़े जाने की गुहार लगाई थी। हालांकि, मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिए जाने के बावजूद यह प्रयास भी बेअसर साबित हुआ और प्रशासन ने आगे की कार्रवाई जारी रखने का निर्णय लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें