फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अब जिम्स में ही लगेगा यलो फीवर का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। विदेश यात्रा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) को यलो फीवर टीकाकरण केंद्र के रूप में नामित किया गया है। यहां हर बृहस्पतिवार को यलो फीवर से बचाव का टीका लगाया जाएगा। जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि टीकाकरण के लिए पहले समय लेना होगा। इच्छुक लोग व्हाट्सएप नंबर 9911189348 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा yellowfevervaccinationgims.ac.in पर ईमेल भेजकर भी समय लिया जा सकता है। यलो फीवर एक विषाणुजनित बीमारी है। यह संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलती है। कुछ देशों में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए टीकाकरण प्रमाणपत्र अनिवार्य होता है। यह संबंधित देशों की यात्रा संबंधी शर्तों का हिस्सा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें