गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में एक बार फिर बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 25 अगस्त तक तेज बारिश की आशंका जताई है। आगामी तीन दिनों तक शहर में बारिश के चलते तापमान में गिरावट बनी रहेगी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मौसम में उतार-चढ़ाव की बात कही है। संवाद