फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: टेबल टेनिस में यमुनानगर ने गुरुग्राम को 3-1 से हराया

सार

गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने खेल महाकुंभ 2025 में जूडो में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। हालांकि टेबल टेनिस में टीम यमुनानगर से हार गई। जूडो में पलक, खुशी और कृष ने व्यक्तिगत वर्ग में पदक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल महाकुंभ में गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने जीते पदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। खेल महाकुंभ 2025 में दूसरे दिन जिले की टेबल टेनिस की टीम को यमुनानगर से 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने जूडो में शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया। टेबल टेनिस में आकांक्षा मेहता, राइहा मेहता, आन्या गर्ग, कुसुमलता और सोनी ने गुरुग्राम का प्रतिनिधित्व किया। पूरे टूर्नामेंट में इन खिलाड़ियों ने बेहतरीन टीमवर्क और कौशल का प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल में यमुनानगर ने गुरुग्राम को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। हालांकि आकांक्षा, राइहा और आन्या के प्रदर्शन की सभी ने तारीफ की। वहीं, जूडो में जिले की पलक, खुशी और कृष ने व्यक्तिगत वर्ग में पदक जीता। पलक ने 70 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक, खुशी ने 48 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक और कृष ने 66 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें