हथीन। कौंडल गांव में स्वामी दयाल बाबा के मेले में ग्राम पंचायत और दंगल कमेटी की ओर से दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में सबसे बड़ी कुश्ती 71 हजार रुपये की बराबर पर छूटी। कौंडल के पूर्व सरपंच संदीप तेवतिया ने बताया कि हर वर्ष की भांति स्वामी दयाल बाबा मेले के उपलक्ष्य में 100 रुपये से लेकर 71 हजार रुपये तक की कुश्ती हुई। इसमें बहीन, दिल्ली, नोएडा और आगरा के पहलवानों ने अपने दांवपेंच दिखाए। दंगल में 71 हजार रुपये की सबसे बड़ी कुश्ती भारत केसरी अजय गुर्जर व मोहित फतेहपुर के बीच बराबरी पर छूटी। दंगल कमेटी ने दोनों पहलवानों को उचित पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अन्य विजेता पहलवानों को भी इनाम दिए गए।