फिरोजपुर झिरका। गोपाष्टमी के पावन पर्व पर तिजारा झिर रोड स्थित श्री मेवात गौ सेवा गौशाला में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री मेवात गौ सेवा गौशाला समिति एवं जिला गौ सेवा संयोजक रतन लाल गोयल के संयोजन में हुए कार्यक्रम में शहर के अनेक गौ प्रेमियों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने गौ माता का श्रृंगार कर तिलक लगाया तथा विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद हरा चारा, गुड़ और भोजन खिलाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर लोगों ने गौशाला में दान देकर गौ सेवा में योगदान दिया। कार्यक्रम में प्रधान एडवोकेट मोहन गोयल, जगदीश चंद्र गुप्ता, सुदर्शन शर्मा, शंकर शर्मा और प्रेमचंद प्रेमी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद