गुरुग्राम। सेक्टर-4 स्थित श्रीराम मंदिर में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती भक्ति और उत्साह के माहौल में मनाई गई। श्री राम मंदिर शहर का एकमात्र ऐसा मंदिर है, जिसके प्रांगण में गोस्वामी तुलसीदास की मूर्ति स्थापित की गई है। हर साल यहां सावन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को तुलसी जयंती मनाई जाती है। तुलसी जयंती पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शर्मा, महासचिव आरपी शर्मा, पुजारी शशिबिंद पाठक, पंडित जयनाथ तिवारी आदि ने तुलसी पूजन में हिस्सा लिया। तुलसीदास की मूर्ति की पूजा, नए वस्त्र पहनाकर माल्यापर्ण किया गया।इस मौके पर राम चरित मानस के मुख्य अंश का पाठ भी किया गया। मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोग इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। संवाद