फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शिक्षकों के मूल्यांकन को बेहतर बनाने के लिए होगी कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शिक्षकों की मूल्यांकन प्रक्रिया को और बेहतर बनाने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद में तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। यह कार्यशाला 9 से 11 जून तक चलेगी। इस कार्यशाला का उद्देश्य मूल्यांकन से जुड़े टूल को विकसित करना दक्षता आधारित प्रश्न तैयार करना और शिक्षकों के मूल्यांकन से संबंधित गतिविधियों को मजबूत करना है। इसमें नई शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों के अनुसार मूल्यांकन प्रक्रिया को बेहतर बनाने पर भी चर्चा की जाएगी। कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न जिलों से डाइट के सीमित प्रतिभागी शामिल होंगें। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को प्रायोगिक गतिविधियों के लिए अपना लैपटॉप साथ लाने को कहा है। विभाग की ओर से प्रतिभागियों के नियमानुसार भत्ता और रहने की सुविधा भी दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें