फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पार्टी कार्यालय गुरुकमल में बांटी गईं मिठाईयां, जिलाध्यक्ष ने बताया जनता जनार्दन की जीत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत होने पर जिला पार्टी कार्यालय गुरुकमल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। तीनों राज्यों में हुई जीत पर जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने कहा कि यह जीत जनता जनार्दन की जीत है।
जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने कहा कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान से कांग्रेस का सफाया कर जनता ने भाजपा की नीतियों पर मुहर लगाई है। मध्य प्रदेश में फिर से सरकार बनने पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं से वहां की जनता खुश है। यही कारण है कि प्रदेश के विकास को ध्यान में रखते हुए लगातार मध्य प्रदेश की जनता भाजपा का ही चयन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने भाजपा की जीत को मोदी की गारंटी की जीत बताया। उन्होंने कहा कि तीनों राज्यों की जनता ने मोदी की गरीब कल्याण की नीतियों पर मुहर लगाकर कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि 2024 में भी हरियाणा की जनता दस के दस लोकसभा क्षेत्रों में कमल खिलाएगी। इसके साथ ही तीसरी बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भारी बहुमत से भाजपा की सरकार हरियाणा में भी बनेगी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, सुनील कोहली, हरविंद कोहली, अरुण यादव, अरविंद सैनी, बेगराज यादव, मनीष गाडौली, राजेश अरोड़ा, अजीत बेनीवाल, कुलदीप यादव, ब्रह्म यादव, सोनाली मित्र, ज्योति डेमला सोनिया यादव, निधि राघव, जयवीर यादव, रमेश बेनीवाल, श्रवण आहूजा, नितिन शांडिल्य, महेंद्र यादव, श्याम सुंदर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें