फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मशीन में सिर फंसने से कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर स्थित एक कंपनी में काम के दौरान हुए हादसे में कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के नवादा जिले के सुखमारहन गांव निवासी 30 वर्षीय पवन कुमार के रूप में हुई है। वह पिछले तीन माह से बीएल पॉलिमर कंपनी में मशीन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार शनिवार को ड्यूटी के दौरान अचानक उनका सिर मशीन में फंस गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। कंपनी के कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर आईएमटी मानेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी एसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें