गुरुग्राम। सोनीपत के गोहाना में अधिवक्ता के साथ हुई अभद्रता पर जिला बार एसोसिएशन ने वर्क सस्पेंड किया। इस दौरान अदालत का काम प्रभावित हुआ। जिला अदालत के साथ-साथ उपभोक्ता आयोग, हरेरा का काम भी प्रभावित रहा। हालांकि, कुछ अदालतों में काम चलता रहा। सोमवार को सोनीपत के गोहाना में एक अधिवक्ता के साथ पुलिस की तरफ से अभद्र व्यवहार किया गया था। अधिवक्ता को थाने में ले जाकर मारपीट करने का भी आरोप है। प्रदेश भर के अदालतों की तरफ से वर्क सस्पेंड का आह्वान किया गया था। संवाद