मानेसर। नगर निगम मानेसर की ओर से काकरौला गांव में सीवर लाइन डालने का काम तेजी से किया जा रहा है। पूरे गांव में करीब छह किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ ही गांव के हर घर को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। घरों से निकलने वाले गंदे पानी को पाइपलाइन के माध्यम से मुख्य सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा, ताकि पानी गलियों और सड़कों पर न बहे। नगर निगम मानेसर के पार्षद दिनेश यादव ने बताया कि नगर निगम मानेसर की ओर से काकरौला गांव में करीब छह किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू किया गया है। हर घर को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। परियोजना पर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सीवर लाइन के साथ इंटरलॉकिंग टाइल भी लगाई जा रही हैं। काम पूरा होने के बाद गांव में गंदे पानी और जलभराव की समस्या कम होगी और लोगों को राहत मिलेगी। संवाद