फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बसों में फॉग लाइट लगने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सर्दी का मौसम बढ़ते ही धूंध व कोहरे को लेकर गुरुग्राम डिपो की रोडवेज बसों में फॉग लाइट लगानी शुरू कर दी हैं। डिपो की वर्कशॉप में लंबे रूट पर चलने वाली रोडवेज बसों में फॉग लाइटें लगाई जा रही हैं। इसके बाद लोकल रूट पर चलने वाली बसों में फॉग लाइटें लगाई जाएंगी। जिन बसों की फॉग लाइटें खराब हैं या तार हटे हुए हैं, उनको भी ठीक किया जा रहा है। गुरुग्राम डिपो में 160 रोडवेज बसें हैं। आगामी 10 दिन में सभी रोडवेज बसों में फॉग लाइटें लगाने और उन्हें ठीक करने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद चालकों को धुंध व कोहरे में रोडवेज बसें चलाने में परेशानी नहीं होगी क्योंकि फॉग लाइट से चालकों को आगे चल रहे वाहन साफ दिखाई देंगे। सबसे पहले लंबे रूटों पर संचालित होने वाली रोडवेज बसों में फॉग लाइटें लगाई जा रही हैं। गुरुग्राम बस डिपो के महाप्रबंधक गायत्री अहलावत ने बताया कि डिपो की सभी रोडवेज बसों में फॉग लाइट लगाने और रिफ्लेक्टर को ठीक करने संबंधी निर्देश दिए जा चुके हैं। धुंध व कोहरे के दौरान चालकों को सावधानी से बसें चलाने के हिदायतें दी गई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें