गुरुग्राम। शिकोहपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र मेंं सोमवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सहयोग से मिलेट्स के मूल्य संवर्धन पर पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें स्वयं सहायता समूहों और हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं मोटे अनाजों से विविध उत्पाद बनाना सीखेंगी। ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रोजेक्ट मैनेजर दिप्ती ढ़ीढसा ने बताया कि यह प्रशिक्षण 31 जुलाई तक चलेगा। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं छोटे उद्योगों के माध्यम से मिलेट्स के प्रयोग से लघु उद्योग स्थापित करेंगी। शिकोहपुर कृषि विज्ञान केंद्र की विभागाध्यक्ष डॉ. कविता बिष्ट ने बताया कि कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षुओं को मिलेट्स से बिस्किट, केक, मफीन, नान खटाई, इडली-डोसा, नमकीन और लड्डू बनाया जाना सिखाया जाएगा। संवाद