फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महिलाओं को नशा और सुरक्षा को लेकर जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। गुरुग्राम पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा और डीसीपी मुख्यालय अर्पित जैन के निर्देशों पर अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम रखा गया। इसे लासी ज्योति और दुर्गा शक्ति पीसीआर-6 की टीम ने संचालित किया। कार्यक्रम के तहत सबसे पहले मानेसर के बांस गांव स्थित पहल एनजीओ में करीब 150 बच्चियों और महिलाओं को जागरूक किया गया। इसके बाद उच्च माध्यमिक विद्यालय बाघनकी, मानेसर में लगभग 250 छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया गया। पुलिस टीम ने बच्चों और महिलाओं को नशा मुक्ति, इंटरनेट के दुष्प्रभावों और महिला विरोधी अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें