फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महिलाओं ने कृत्रिम गहने बनाने और बिक्री का लिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम सेक्टर 86 में नवादा फतेहपुर स्थित रुरल डेवलपमेंट एंड सेल्फ इम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (रूडसेट) में महिलाओं को आर्टिफिशियल और कास्ट्यूम जूलरी का प्रशिक्षण दिया गया। 35 महिलाओं के बैच ने यह प्रशिक्षण इंस्टीट्यूट परिसर में प्राप्त किया। रुडसेट की निदेशक सौम्या भारद्वाज ने बताया कि उत्तराखंड से आई विशेषज्ञ ईशिका और उनकी टीम ने महिलाओं इन दिनों जिस तरह की आर्टिफिशियल जूलरी है प्रचलन में है, उसे बनाने का प्रशिक्षण दिया। इसके बाद चार दिनों तक इसके लिए व्यापारिक रणनीति का प्रशिक्षण दिया गया है। इसके साथ ही ऑनलाइन बिक्री के तरीके और उसके लिए उपलब्ध सुविधाओ का सत्र आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। रुडसेट ग्रामीण महिलाओं के व्यवसायिक प्रशिक्षण पर काम करता है। परंपरागत व्यवसायों और उद्योगों से हटकर नई लोकप्रिय और उपयोगी चीजों के निर्माण के छोटे-छोटे प्रशिक्षण कार्यक्रम संस्थान में होते रहते हैं। पिछले दिनों कास्ट्यूम जूलरी और इसके बाद आर्टिफिशियल जूलरी को लेकर प्रशिक्षण दिया जिनकी बाजार में ज्यादा मांग है। ये प्रशिक्षण निशुल्क होते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें