फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ई-बसों में अब नारी शक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित व सशक्त बनाने की दिशा में गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) ने महिला परिचालकों की भर्ती की गई है। वर्तमान में शहर के विभिन्न रूटों पर चलने वाली ई-बसों में 22 महिला परिचालक यात्रियों के टिकट बनाने और व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं। जीएमसीबीएल प्रबंधन के इस फैसले का मुख्य उद्देश्य न केवल महिलाओं को रोजगार के नए अवसर देना है, बल्कि बसों में सफर करने वाली महिला यात्रियों के लिए अधिक सुरक्षित और सहज माहौल तैयार करना भी है। महिला परिचालकों की तैनाती से रोजाना सफर करने वाली छात्राओं और कामकाजी महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है। जीएमडीए की प्रवक्ता नेहा शर्मा ने बताया कि ई-बसों में महिला परिचालकों के बारे में सकारात्मक परिणामों को देखते हुए आगामी दिनों में अन्य बसों में भी महिला परिचालकों की संख्या बढ़ाने की योजना है। जीएमसीबीएल प्रबंधन महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की योजना पर किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें