फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल: पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार महिला शिवानी की मौत हो गई। हादसे के वक्त शिवानी अपने पति अनुप के साथ फरीदाबाद से अपने गांव पहाड़पुर (जिला एटा, यूपी) जा रही थीं। बारिश के चलते सड़क पर पानी भरा था, जिसके कारण अनूप बाइक धीरे चला रहे थे। किंटवाड़ी रेलवे ओवर ब्रिज के आगे कैंटर ने तेज रफ्तार में बाइक को सीधी टक्कर मारी। टक्कर से बाइक गिर गई, जिसमें शिवानी कैंटर की ओर और अनुप दूसरी ओर गिरे। कैंटर शिवानी के ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने कैंटर और चालक मोहम्मद नाजिम (जिला रायपुर, यूपी) को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कैंटर जब्त कर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें