फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मनपसंद सब्जी नहीं बनाने पर की थी महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पहले दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी को दिल्ली के सराय काले खां से पकड़ा
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पालम विहार थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सब्जी नहीं बनाने को लेकर हुए झगड़े के बाद वारदात को अंजाम दिया था। महिला व आरोपी तीन दिन पहले ही गुरुग्राम में आए थे, जहां अंडे की सब्जी बनाने से मना करने पर महिला के राज मिस्त्री के औजार बसोली से चोट मारी तो उसकी मौत हो गई। इसके अलावा बेल्ट से भी पीटा था। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज कर लिया था।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गत 13 मार्च को पालम विहार थाना पुलिस को चौमा गांव के एक निर्माणाधीन मकान में महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। जिसके चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस टीम द्वारा सीन-ऑफ-क्राइम, एफएसएल व फिंगरप्रिंट की टीमों को घटनास्थल पर बुलवाकर निरीक्षण किया गया। घटनास्थल पर निर्माणाधीन बिल्डिंग के केयर टेकर ने पुलिस टीम को लिखित शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। वहीं पुलिस ने आरोपी को दिल्ली के सराय काले खां से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लल्लन यादव के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



सांप के काटने से पत्नी की हो गई थी मौत
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि छह साल पहले सांप के काट लेने के कारण इसकी पत्नी की मौत हो जाने के बाद यह अपने घर वालों से लड़ाई-झगड़ा करके दिल्ली आ गया था। करीब सात महीने पहले दिल्ली में इसकी मुलाकात एक कूड़ा चुगने वाली महिला अंजलि (32 वर्ष) से हुई। इसके बाद यह दोनों साथ पति-पत्नी की तरह रहने लगे। ये दोनों मजदूरी का काम करते थे। गत 10 मार्च को आरोपी व अंजली (मृतका) दिल्ली से गुरुग्राम आए थे। यहां चौमा गांव के एक व्यक्ति के निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने लगे। गत 12 मार्च की रात को आरोपी लल्लन ने शराब पी और अंजली से अंडों की सब्जी बनाने के लिए कहा। लेकिन अंजली ने अंडों की सब्जी बनाने से मना कर दिया। इसी बात पर झगड़ा इतना बढ़ा कि उसने बसोली व बेल्ट से पीटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें