फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चाकू से गोदकर महिला की हत्या, पति हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों के बीच खाने को लेकर हुआ था विवाद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रवि नगर में महिला की चाकू से गोदकर हत्या मामले में पुलिस ने पति पर केस दर्ज कर लिया है। महिला का खाना बनाने को लेकर पति से रात को झगड़ा हुआ था। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने मकान मालिक को फोन कर पत्नी के घायल होने की सूचना दी थी।
मध्य प्रदेश निवासी प्रियंका (38) अपने पति गंगा राम के साथ रविनगर सेक्टर नौ में रहती थी। प्रियंका चाय बनाने का काम करती थी, जबकि पति सेक्टर-9 की मंडी में चौकीदार है। पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात करीब 8.30 बजे प्रियंका का उसके पति के साथ खाने को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद रात करीब तीन बजे गंगाराम ने मकान मालिक को फोन कर पत्नी के घायल होने की सूचना दी। मकान मालिक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और साथ ही महिला के पति को हिरासत में ले लिया। जांच अधिकारी देव चरण ने बताया कि आरोपी ने बताया है कि रात को पत्नी के साथ खाना बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों खाना खाकर सो गए थे। आरोपी ने रात तीन बजे अपने मकान मालिक को पत्नी के घायल होने की सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पति बदल रहा बयान
पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर आरोपी पति पर हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पुलिस के सामने बयान बदल रहा है। आरोपी पत्नी की हत्या नहीं करने की बात कर रहा है। हालांकि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला की छाती पर चाकू के निशान हैं। सोमवार को बोर्ड से महिला के शव का पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें