फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महिला ने छत से कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। फर्रुखनगर के वार्ड-पांच में महिला ने एक पीजी की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सुषमा के रूप में हुई है। उसके भाई संजय की शिकायत पर फर्रुखनगर थाना पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संजय ने अपने जीजा मुकेश पर मृतका को प्रताड़ित करने के आरोप लगाएं हैं। रेवाड़ी के गुड़ियानी गांव निवासी संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुषमा की शादी 2014 में फर्रुखनगर के वार्ड पांच निवासी मुकेश के साथ हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर सुषमा को मारते-पीटते और घर से निकाल देते थे। बाद में मुकेश उनके घर आया और माफी मांग कर दोबारा ऐसा न करने का आश्वासन देकर सुषमा को साथ ले गया था। आठ सितंबर को दोपहर करीब एक बजे मुकेश ने फोन कर सुषमा के घर से चले जाने की बात बताई। शाम करीब साढ़े सात बजे प्रधान जयभगवान ने फोन कर बताया कि उनकी बहन ने आत्महत्या कर ली है। एसआई हवासिंह ने बताया कि भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें