फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाली बाइक नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। नहर कॉलोनी पल्ला निवासी जुबेर ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब सात बजे वह पत्नी के साथ बाइक से गांव जा रहा था। जब वे आईटीआई मरोड़ा के सामने पहुंचे तो उनका फोन आ गया, जिससे सुनने के लिए उन्होंने बाइक साइड में खड़ी कर दी। इस दौरान उनकी पत्नी सुहालिया भी सड़क किनारे खड़ी हो गई। थोड़ी देर बाद तेज गति से आते हुए बाइक सवार ने पत्नी को सीधी टक्कर मार दी। उन्होंने बाइक नंबर देख लिया लेकिन आरोपी बाइक को लेकर भाग गया। लोगों की मदद से पत्नी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी रोहताश कुमार ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर बुधवार को परिजनों को सौंप दिया तथा आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें