गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रही एक महिला को अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला के बाएं पैर में चोटें आई हैं। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं वाहन चालक मौके से भाग गया। काकरौला गांव निवासी पिंकी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बृहस्पतिवार शाम करीब आठ बजे सेक्टर-87 स्थित अपने काम पर जा रही थी। वह इंडियन पेट्रोल पंप के पास सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान काकरौला गांव से सेक्टर-90 चौक की ओर जा रही सड़क पर एक कार आई और उसे टक्कर मार दी। संवाद