गुरुग्राम। ऑनलाइन सोफा बेच रही युवती से 2.90 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम साउथ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-70 निवासी अकांक्षा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने ओएलएक्स पर एक सोफा बेचने के लिए विज्ञापन दिया था। विज्ञापन देखकर एक युवक ने उनसे संपर्क किया और सोफा खरीदने के की सहमति जताई। इसके बाद युवक ने उनके खाते में रुपये भेजने के कई स्क्रीनशॉट उन्हें भेज कर अपनी बातों में फंसा लिया। इस दौरान उनके खाते से आठ बार में 2.90 लाख रुपये कट गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद