फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महिला से 1.39 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जालसाजों ने किराये पर फ्लैट लेने के नाम पर एक महिला से 1,39,500 रुपये की ठगी कर ली है। ठगों ने खुद को भारतीय सेना में अधिकारी बताकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना दक्षिण में धारा 318(4), 319 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-68 निवासी स्वाति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 2 बीएचके फ्लैट किराये पर देने के लिए खाली था। 8 फरवरी को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को सेना में मेजर आदित्य बताया और फ्लैट किराये पर लेने के लिए बातचीत की। महिला स्वाति को विश्वास में लेने के लिए सेना में नौकरी करने संबंधी कुछ दस्तावेज भी व्हाट्सएप पर भेजे। इसके बाद 9 फरवरी को एडवांस पेमेंट करने के लिए अकाउंट लिंक करने का झांसा देकर गूगल-पे के माध्यम से स्वाति के फेडरल बैंक और आईसीआईसीआई बैंक खातों से तीन बार में 1,39,500 रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें