फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। मंगलवार 12 बजे नूंह की तरफ से आ रहे डंपर ने बड़कली चौक पर एक बाइक सवार दंपती को कुचला दिया। हादसे में मौके पर ही महिला की मौत हो गई। वहीं, चालक इसाक को जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा में भर्ती कराया। घायल इसाक खतरे से बाहर है। जांच अधिकारी तेजवीर ने बताया कि खुर्शीदा पत्नी इसाक (50) रिश्तेदारी नूंह से फिरोजपुर झिरका की तरफ गांव चामरोदा जिला खैरथल राजस्थान जा रहे थे। वह बड़कली चौक पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे महिला बाइक से नीचे गिर गई और डंपर ने कुचला दिया। वहां पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को जिला अस्पताल मांडीखेड़ा पहुंचाया। महिला का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। डंपर व चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें