फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कुत्ते के साथ क्रूरता का आरोप लगाकर महिला ने बुलाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



फरीदाबाद। सराय ख्वाजा इलाके में एक घर में बैठे पालतू कुत्ते को ठंड में बिना किसी गर्म कपड़े के बैठा देख एक पशु प्रेमी महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया। महिला का कहना है कि बेजुबान को सताया जा रहा है। इस पर मकान मालकिन व पशु प्रेमी महिला की बहस का एक वीडियो भी पशु प्रेमी महिला ने सोशल साइट पर डाला है। बात बढ़ती देख महिला ने पुलिस को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन


वीडियो बृहस्पतिवार की है और सराय ख्वाजा क्षेत्र की बताई गई है। इसमें कुछ महिलाएं सराय ख्वाजा स्थित एक मकान मालकिन महिला पर कुत्ते के साथ क्रूरता का आरोप लगा रही है। वीडियो में महिला कह रही हैं कि कड़ाके की ठंड में कुत्ते को बिना किसी सुरक्षा के रखा है। इस बात को लेकर मकान मालकिन व महिलाओं में बहस हो रही है। आरोप लगा रही महिला का दावा है उसने पुलिस को बुलाया लेकिन वह बिना किसी कार्रवाई के वापस लौट गई। सराय थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र का कहना है उन्हें कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। वीडियो की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें