गुरुग्राम। कनकधारा कम्यूनिटी ऑफ वूमन लीडर्स शनिवार को मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन पर वूमन बियोंड रोल्स सेमिनार आयोजित करेगी। इसमें 100 महिला लीडर्स, विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिनिधि और स्कूली छात्राएं हिस्सा लेंगी। सेमिनार में महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, अधिकार, शिक्षा और रोजगार पर परिचर्चा होगी, जिसका उद्देश्य समुदाय निर्माण है। संवाद