गुरुग्राम। भोंडसी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर निर्वस्त्र करके मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि जबरन हार्पिक पिलाए जाने की कोशिश की जाती थी। पीड़िता ने भोंडसी थाना को शिकायत दी है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। महिला ने बताया कि उनकी डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। उन्हें जब अपने पति के अफेयर के बारे में पता चला तो उन्होंने इसका विरोध किया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करने लगे। संवाद