गुरुग्राम। सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में एटीएम बूथ पर दो युवकों ने रुपये निकालने आए एक व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदलकर 1.40 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की बेटी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-10 के हाउसिंग बोर्ड निवासी अंजली शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता गोपाल शर्मा बीते बुधवार की सुबह कादीपुर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम बूथ पर रुपये निकालने के लिए गए थे। जहां रुपये निकालने के बाद दो युवकों ने झांसे में लेकर उनका डेबिट कार्ड बदल लिया। गोपाल शर्मा घर पर आ गए। आरोपियों ने चार बार में 10-10 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद जालसाजों ने 50-50 हजार रुपये की दो ट्रांजेक्शन और की। ब्यूरो